Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी नेताओं की हो सकती है बड़ी बैठक, नीतीश कुमार ने दिए ये संकेत?

कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्षी नेताओं की हो सकती है बड़ी बैठक, नीतीश कुमार ने दिए ये संकेत?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़नी शुरू हो गयी है। विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद भी जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अगुवाई करते हुए दिख रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस अध्यख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, टीएमसी प्रमुख ममता बजर्नी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

पढ़ें :- Fourth Phase Voting: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, जानें अब तक कहां कितने वोट पड़े

इस मुलाकात से साफ है कि आगमी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एक मंच पर आने की कोशिश में जुट गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को संकेत दिया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के बाद पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक हो सकती है।

नीतीश ने कहा, हम निश्चित रूप से एक साथ बैठेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वर्तमान में कुछ नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। एक बार यह खत्म हो जाए, तो हम अपनी बैठक के स्थान को अंतिम रूप देंगे। अगर पटना को सर्वसम्मति से विपक्षी नेताओं की बैठक के अगले स्थान के रूप में चुना जाता है, तो इसे यहां आयोजित किया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- Amethi News : मायावती के फैसलों से आहत दिग्गज ब्राह्मण नेताओं ने छोड़ी हाथी की सवारी, बोले-रास्ते से भटकी बसपा
Advertisement