Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो: अखिलेश यादव

विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अब तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

बता दें कि, फाइनल में विनेश फोगाट का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। हालांकि, अब विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित हो गईं हैं।

Advertisement