Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा और अपना दल गठबंधन में पड़ी दरार, नहीं बन पाई बात

सपा और अपना दल गठबंधन में पड़ी दरार, नहीं बन पाई बात

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के लिए प्रचार जोर-शोर पर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अपना दल के गठबंधन के बीच दरार की खबरें हैं। सूत्रों की मानें तो अपना दल (कमेरावादी) की सीटों को लेकर सपा से बात नहीं बन पाई है।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

सूत्रों ने बताया कि अपना दल और समाजवादी पार्टी के बीच प्रयागराज और वाराणसी सीट को लेकर विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद अपना दल ने समाजवादी पार्टी को अपनी सीटें लौटा दीं है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दल अपना दल (कमेरावादी) के साथ सीटों का बंटवारे में 18 विधानसभा सीटें दी थीं। कुछ दिनों पहले अपना दल (कमेरावादी) राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि विधानसभा सीटों की प्रथम चरण की पहली लिस्ट तैयार कर ली गई है। इन पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि वाराणसी की रोहनिया, पिंडरा, मिर्जापुर की मड़िहान, जौनपुर की मड़ियाहूं, सोनभद्र की घोरावल, प्रतापगढ़ सदर और इलाहाबाद पश्चिमी पर जल्द ही उम्मीदवार उतारे जाएंगे। पार्टी इनमें से कुछ सीटों पर 2017 का चुनाव लड़ी थी लेकिन पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल के बाद चुनाव विवाद के कारण अपना दल (कृष्णा) के प्रत्याशी निर्दल हो गए थे। इस बार पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के रूप में पंजीकृत है।

Advertisement