Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फिल्ममेकर का 60 साल की उम्र में हुआ निधन

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फिल्ममेकर का 60 साल की उम्र में हुआ निधन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Malayalam Director Ashokan Passed Away: मलयालम फिल्म मेकर अशोकन का रविवार को निधन हो गया है। उनकी उम्र 60 साल थी। वे काफी समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें एक महीने से कोच्चि के प्राइवेट अस्पताल (Private Hospitals in Kochi) में भर्ती कराया गया था। तमाम सिलेब्रिटीज अशोकन को श्रद्धांजलि अर्पित (All celebrities pay tribute to Ashokan) कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

60 साल की उम्र में अशोकन ने अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने अपने करियर में मॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्में बनाईं। अपने इंडिपेंडेंट डायरेक्शन से पहले अशोकन ने निर्देशक जेजे शशिकुमार के साथ सहयोगी के तौर पर काम किया।

1989 में, अशोकन ने वर्णम से अपनी शुरुआत की। इसमें सुरेश गोपी, जयराम और रंजिनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनकी दूसरी फिल्म आचार्य थी, जिसे जर्नलिस्ट-स्क्रिप्ट राइटर बी जयचंद्रन ने लिखा था।

 

पढ़ें :- Madhuri Dixit Nene video: माधुरी दीक्षित को देख एक फैन ने कहा- हेल्लो करो एंटी को ...
Advertisement