नमक और चीनी दोनो ऐसी चीजों का सेवन किसी न किसी चीज के रुप में करते हैं। ये दोनो ही चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार नमक और चीनी की अधिक मात्रा शरीर सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है।
पढ़ें :- Diabetes Friendly Vegetables : इस सब्जी से कंट्रोल में होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज , जानें खाने का तरीका
चीनी में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। इसमें जरूरी पोषक तत्व नहीं पाया जाता है। इसका असर मेटाबॉलिज्म पर काफी खराब पड़ता है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां, जैसे- मोटापा, टाइप 2 डाइटबिटीज, कैंसर और लिवर की बीमारियां हो सकती हैं। चीनी के खून में मिलने से पहले पाचन मार्ग में यह सिंपल शुगर के दो भाग ग्लूकोज़ और फ्रक्टोज़ में बंट जाता है। ऐसे लोग जो शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं, उन्हें इससे ज्यादा दिक्कतें होती हैं।
चीनी का अधिक सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। इतना ही नहीं डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से दांतों की दिक्कतें हो सकती है। अगर नमक की बात करें तो नमक में सोडियम पाया जाता है, जो शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है।
अधिक नमक खाने से पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। डब्लू एचयू की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो अगले 7 सालों में करीब 70 लाख लोगों की मौत नमक से होने वाली बीमारियों से हो सकती है।
नमक ज्यादा खाने से बाल झड़ने लगते है। किडनी में सूजन, शरीर में वाटर रिटेंशन काबढ़ जानाऔर हड्डियों में कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। अधिक नमक खाने से हार्ट डिजीज, लकवा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां होने का डर रहता है।
पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देशभर में तैयारियां तेज, कोलकाता बनेगा मुख्य केंद्र