Nariyal Ke Ye Upay : सनातन धर्म के समस्त शुभ कार्यों में नारियल का प्रयोग किया जाता है। वैदिक काल से नारियल को बहुत शुभ और चमत्कारी माना जाता है। इसे श्री फल भी कहते है। सावन मास में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय कारगर माने जाते है। इन उपायों को करने से आर्थिक लाभ के साथ-साथ दुख परेशानियों से भी निजात मिलता। आइये जानते हैं नारियल के इन विशेष उपायों के बारे में।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
सावन मास में नारियल के उपाय
अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर पूजा के समय मां लक्ष्मी को लाल रंग का वस्त्र और नारियल अर्पित करें। पूजा के पश्चात नारियल को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और आपकी तिजोरी खाली होती जा रही है तो आपको नारियल की पूजा कर इसे लाल कपड़े में लपेटकर पैसों की तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे आपको खूब धन लाभ होगा और आपके सभी कर्ज दूर हो जाएंगे।
शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी को नारियल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।