Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Monsoon Trekking Point :  ये ट्रेकिंग पॉइंट मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक, फिसलन आम हो जाती है

Monsoon Trekking Point :  ये ट्रेकिंग पॉइंट मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक, फिसलन आम हो जाती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Trekking Point : मानसून में हरी भरी वादियों की सैर करना सबको अच्छा लगता है।इस सीजन में पहाड़ों की सुन्दरता बढ़ जाती है। पहाड़ों पर लाग ट्रैकिंग करने निकल जाते है। बारिश के मौसम में पहाड़ों पर पत्थर खिसकना और फिसलन आम हो जाती है। ऐसे में ट्रेकिंग पर जाना बड़ा रिस्क हो सकता है। भारत में मानसून के मौसम में कुछ ट्रेकिंग पॉइंट सबसे ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

हम्प्टा पास ट्रैक
हम्प्टा पास ट्रैक हिमाचल प्रदेश के सबसे सुंदर और रोमांचक ट्रैक में से एक है इस ट्रैक का नाम पास के Hampta Village  से लिया गया है। हम्प्टा पास Kullu Valley  को लाहौल को जोड़ता है। इसकी कुल दूरी 26 किलोमीटर और ऊचाई 14,100 फीट है।

हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन इस समय यहां खतरा भी बढ़ जाता है।

वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रैक
उत्तराखंड के चमोली जिले में वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक है। यह जगह उत्तराखंड की सबसे सुंदर जगह में से एक है। यह लगभग 3,200 से 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक Beautiful trekking spot है। जहां मानसून के दौरान जुलाई से सितंबर के बीच 500 से अधिक प्रजातियों के Colorful alpine flowers खिलते हैं।, लेकिन इस जगह तक पहुंचने के समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि बारिश अधिक होने से मिट्टी का खिसकना और फिसलन ज्यादा हो जाती है।

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक
कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक जम्मू-कश्मीर के सबसे सुंदर ट्रैक में से एक है। यह ट्रैक लगभग 65 से 75 किलोमीटर लंबा है। यहां झील, बड़े पहाड़ और खुले मैदान है, जो कि इसको और खूबसूरत बनाता है। यहां मौसम अचानक से बदल सकता है, जिसके चलते ट्रेकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- Thrilling water sports :  लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू
Advertisement