Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Third Bada Mangal  : 11 जून को है तीसरा बड़ा मंगल,  बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Third Bada Mangal  : 11 जून को है तीसरा बड़ा मंगल,  बरसेगी हनुमान जी की कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Third Bada Mangal : ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस साल पहला बड़ा मंगल 28 मई को पड़ा था और दूसरा बड़ा मंगल 04 जून को है। इसी तरह 11 जून और 18 जून को भी बड़ा मंगल पड़ रहे हैं। सप्ताह में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार पर खूब धूम रहती है। इस दिन जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि राम भक्त हनुमान की सेवा पूजा करने से जीवन के सभी संताप दूर हो जाते है। बड़े मंगल के दिन हनुमान भक्त सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करते है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

बड़ा मंगल पर विशेष उपाय
बुढ़वा मंगल के दिन बजरंगबली से जुड़े ये उपाय करने से व्यक्ति बजरंगबली को प्रसन्न करने में सफल होता है और बदले में भगवान हनुमान उस व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं, जिससे उस व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और आर्थिक और वित्तीय उन्नति के साथ-साथ व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

सिंदूर का चोला चढ़ाएं
हनुमान जी की अधिकतर मूर्तियों पर सिंदूर और तेल चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए।

Advertisement