Third Monday of Sawan 2024 : भगवान शिव का प्रिय माह सावन 22 जुलाई 2024 से हो शुरु हो चुका है। इस साल श्रावण मास का तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को है। उस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार सावन के तीसरे सोमवार पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
सावन का तीसरा सोमवार और शुभ संयोग
सावन का तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा, जिसमें बेहद खास संयोग बन रहा है। सावन के तीसरे सोमवार पर व्यतिपात और वरीयान योग का संयोग बन रहा है। शास्त्रों में शिव योग में पूजा और व्रत रखने से सभी तरह की सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
शिव के ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इस मंत्र का जाप बिल्व वृक्ष के नीचे, किसी पवित्र नदी के किनारे या शिव मंदिर में करेंगे तो इसका परिणाम सबसे अच्छा होगा। इस मंत्र के जाप से धन, संतान प्राप्ति और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इस मंत्र के जाप से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।
तीसरे सावन पर करें ये उपाय
1- सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर लौंग अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार लौंग अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
2- जिन लोगों के घर में आए दिन किसी-न-किसी बात को लेकर विवाद होता है, उन्हें सावन के पूरे महीने, खासकर सोमवार के दिन शिव पुराण का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में हो रहे क्लेश से छुटकारा मिलता है।
पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
3- करियर में मन मुताबिक सफलता के लिए सावन के तीसरे सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस छोटे से उपाय को करने से सभी तरह की बाधाओं का नाश होगा और मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होगी।