Top Bikes In India: भारत के दोपहिया बाजार में जुलाई 2026 का महीना काफी शानदार रहा। खासतौर पर मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्राहकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की कुल बिक्री 8.70 लाख यूनिट से ज्यादा रही, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले करीब 20.60 फीसदी अधिक है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 को मिला नया रंग, बाइक के लुक में आया नया अंदाज
Hero Splendor का दबदबा कायम
बिक्री के मामले में Hero Splendor एक बार फिर सबसे आगे नंबर-1 रही। जुलाई में इसकी 335346 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने में करीब 2.47 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी Splendor ने सालाना आधार पर लगभग 36 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर Honda Shine रही, जिसकी 191950 यूनिट बिकीं। इसकी बिक्री में भी करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ।
Pulsar की बिक्री में गिरावट तो Apache ने मारी लंबी छलांग
Bajaj Pulsar इस बार तीसरे पायदान पर रही, लेकिन बिक्री के आंकड़े इसके लिए कुछ चिंता जरूर लेकर आए। जुलाई में Pulsar की 66156 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 17 फीसदी कम है।इसके उलट TVS Apache ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री 59404 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 37566 यूनिट था। यानी Apache की बिक्री में 58 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।
पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी
Classic 350 और Bullet 350 की भी मजबूत पकड़
Royal Enfield की Classic 350 ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 39197 यूनिट की बिक्री दर्ज की। वहीं Bullet 350 ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाने वाली बाइक्स में जगह बनाई। इसकी बिक्री बढ़कर 26245 यूनिट हो गई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 66 फीसदी ज्यादा है। वहीं Hero HF Deluxe की बिक्री में करीब 22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। Bajaj Platina की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में कम रही।
बाइक बाजार में कुल बिक्री बढ़ी
जुलाई में देश के घरेलू बाजार में 10.74 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं। एक्सपोर्ट को जोड़ने पर कुल बिक्री 15.54 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। सालाना आधार पर कुल मोटरसाइकिल बिक्री में 23 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज हुई। आंकड़े बताते हैं कि कम्यूटर बाइक के साथ-साथ प्रीमियम और स्पोर्टी मोटरसाइकिलों की मांग भी मजबूत बनी हुई है।