Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kashmiri Paneer Kalia: त्यौहारों के इस सीजन में लंच या डिनर में ट्राई करें कश्मीरी पनीर कालिया की टेस्टी रेसिपी

Kashmiri Paneer Kalia: त्यौहारों के इस सीजन में लंच या डिनर में ट्राई करें कश्मीरी पनीर कालिया की टेस्टी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kashmiri Paneer Kalia: त्यौहारो का सीजन शुरु होने वाला है और आपको अभी से चिंता सताने लगी है कि इस बार दीपावली पर क्या स्पेशल बनाया जाय,तो खास आपके लिए आज हम  रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे आप दीपावली के दिन लंच या डिनर में ट्राई कर सकती हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ये रेसिपी खूबसूरत वादियों और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर की फेमस डिश है। रेसिपी का नाम है कश्मीरी पनीर कालिया। खाने में बहुत ही गजब का स्वाद होता है। इसे आप अगर एक बार ट्राई करेंगे तो बार बार बनाने का मन करेगा। मेहमानों को सर्व करने के लिए भी बेहतरीन डिश है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

कश्मीरी पनीर कालिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री

300 ग्राम पनीर क्यूब्स
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच हिंग
4 लौंग
2 तेजपत्ता
8-9 हरी इलायची
4 नग काली इलायची
2 हरी मिर्च, कटी हुई
4-5 टुकड़े केसर
5 कप पानी
1 कप दूध
स्वादानुसार नमक
1 बड़ा चम्मच सूखे मेथी के पत्ते

कश्मीरी पनीर कालिया बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

कश्मीरी पनीर कालिया बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। पैन से निकालकर एक तरफ रख दें। अब इसमें जीरा, तेज पत्ता, हरी इलायची, काली इलायची, हरी मिर्च और लौंग डालें और इन्हें चटकने दें।

पैन में पानी डालें और जब यह उबलने लगे तो मसाले डालें – हल्दी पाउडर, नमक और हींग। अच्छी तरह मिलाएँ ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाएँ। ग्रेवी को तेज आंच पर उबलने दें। जब यह थोड़ा कम हो जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालें और तब तक पकाएं जब तक यह नरम न हो जाए और ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

इसमें 1 कप दूध और केसर के कुछ रेशे डालकर उबाल आने तक पकाएँ। इस समय आप अपने स्वाद के अनुसार ग्रेवी में मसाले मिला सकते हैं। ऊपर से कुटी हुई मेथी की पत्तियाँ डालें। गैस बंद कर दें और ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें। और लीजिए! आपका कश्मीरी पनीर कालिया परोसने के लिए तैयार है।

Advertisement