Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Rajasthani Flavor: तीखा खाने के शौंकीनों के लिए है बेहतरीन ऑप्शन, ऐसे बनाएं राजस्थानी मिर्च पकौड़े

Rajasthani Flavor: तीखा खाने के शौंकीनों के लिए है बेहतरीन ऑप्शन, ऐसे बनाएं राजस्थानी मिर्च पकौड़े

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर भारतीय परिवारों में खाने के हरी मिर्च खाना पंसद किया जाता है। अधिकतर लोग तीखा खाने के शौकीन होते है। अगर बात राजस्थानी स्वाद की हो तो इसका कोई जवाब नहीं । आज हम आपको हरी मिर्च के पकौड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे है। खास उन लोगो के लिए जो खाने के साथ मिर्च खाना पंसद करते है। तो चलिए जानते हैं हरी मिर्च के पकौड़े बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

हरी मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– पकौड़े वाली हरी मिर्च-8
-उबला और मैश्ड आलू- 2
– बेसन- 1 कप
-अजवाइन-1 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर-1/2 चम्मच
-चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
-अमचूर पाउडर-1/4 चम्मच
– काला नमक-1/2 चम्मच
-जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
– बारीक कटी धनिया पत्ती-2 चम्मच
-बारिक कटी मिर्च-1
-चाट मसाला पाउडर (गार्निशिंग के लिए)- 1 चम्मच
-नमक-स्वादानुसार
-तेल-आवश्यकतानुसार

हरी मिर्च के पकौड़े बनाने का ये है तरीका

हरी मिर्च के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले बड़ी वाली हरी मिर्च को धोकर बीच में लंबा कट लगाएं और सारे बीज निकाल दें। एक बड़े बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर बेसन का गोल तैयार कर लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एक दूसरे बर्तन में मैश किया आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, गर्म मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, काला नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब सारे मिर्च के भीतर आलू वाला यह मिश्रण भर दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो आलू भरे मिर्च को पहले बेसन वाले घोल में डुबोएं और फिर गर्म तेल में डालें। दोनों ओर से क्रिस्प होने तक मिर्च को तलें। सभी मिर्च बड़ा को ऐसे ही तल लें। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Advertisement