नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे पर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, यह भ्रष्टाचार का बेहद ख़तरनाक खेल है। अडानी मोदी जी को फंड देते हैं और बदले में मोदी जी उन्हें देश की राष्ट्रीय संपत्ति सौंपते हैं। वे दोनों सबसे पहले एक दूसरे की रक्षा करते हैं। लेकिन इसमें क़ीमत किसे चुकानी पड़ रही है? आपको, आम भारतीय को!
पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
यह भ्रष्टाचार का बेहद ख़तरनाक खेल है।
अडानी मोदी जी को फंड देते हैं और बदले में मोदी जी उन्हें देश की राष्ट्रीय संपत्ति सौंपते हैं। वे दोनों सबसे पहले एक दूसरे की रक्षा करते हैं।
लेकिन इसमें क़ीमत किसे चुकानी पड़ रही है? आपको, आम भारतीय को!
जब अडानी रिश्वत देकर महंगी बिजली…
पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 22, 2024
उन्होंने आगे कहा, जब अडानी रिश्वत देकर महंगी बिजली बेचने का सौदा करते हैं तब बढ़े हुए बिजली के दाम किसे देने पड़ते हैं? आपको, जनता को, इसके बाद उन्होंने कहा, जब घोटाले सामने आने पर अडानी के फर्ज़ी तरीक़े से बढ़ाए हुए शेयर गिरते हैं तब नुक़सान किसका होता है? इसके जवाब में लिखा कि, नुकसान आपका और रिटेल इंवेस्टर्स का होता है।
साथ ही आगे कहा, जब पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट, डिफेंस सब अडानी के हवाले किए जाते हैं, तब उन्हें मिलने वाला मुनाफा किसकी जेब से जाता है? जवाब में उन्होंने आगे लिखा, आपकी जेब से…इसीलिए मैं बार-बार बोल रहा हूं-इस खेल को समझिए, इसमें हार हमेशा जनता की होगी।