Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सर्दियों में होने वाला सिर दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार व तमाम दिक्कतों को दूर रखेगा तुलसी का यह चमत्कारी काढा

सर्दियों में होने वाला सिर दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार व तमाम दिक्कतों को दूर रखेगा तुलसी का यह चमत्कारी काढा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

तुलसी (Tulsi) एक बेहतरीन औषधी है। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली तमाम दिक्कतें तो दूर होती हैं बल्कि अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो भविष्य में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

आमतौर पर लोग सर्दियों में चाय में तुलसी डालकर पीते या फिर कुछ पत्तियों को सुबह सुबह चबा लेते है। आज हम आपको तुलसी (Tulsi)  की पत्तियों का काढ़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे पीने से सर्दियों में होने वाली तमाम बीमारियां सर्दी, जुकाम, बुखार, गले की खराश, खांसी , कफ और बलगम जैसी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के अलावा कई फायदे होते हैं।

इतना ही नहीं जो लोग बार बार बीमार पड़ते रहते है और इम्युनिटी कमजोर होती है उनके लिए भी यह काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। इस काढ़े को डेली सुबह पीने से इम्युनिटी बेहतर होती है। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए भी तुलसी (Tulsi)  का काढ़ा फायदेमंद होता है। कई लोगो को ठंड की वजह से सिर में दर्द बना रहा है उन लोगो को भी तुलसी का काढ़ा पीना चाहिए।

तुलकी (Tulsi)  का काढ़ा बनाने का तरीका

तुलसी (Tulsi)  की पत्तियों को धोकर एक भगोने में एक गिलास पानी में डालकर उबालने के लिए रख दें। जब यह पानी उबलने लगे तो इसमें तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में एक गिलास पानी उबलने के लिए रख दें।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

जब पानी उबलने लगे तो इसमें धुली हुई तुलसी (Tulsi) की पत्तियां डाल दें। फिर कद्दूकस की हुई अदरक, दालचीनी पाउडर, काली मिर्च डालकर पकाएं। जब पानी आधे से थोड़ा अधिक बचे तब इसे चाय की तरह पी लें। स्वाद के लिए इसमें शहद या चीनी या गुड़ मिला सकती है।

Advertisement