Granny’s skin care tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नंदा के पोडकास्ट में अपनी स्किन केयर के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनकी नानी एक पेस्ट बनाया करती थीं जिसे स्किन पर लगाते ही मैल छूटने लगता था। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए वे आटे समेत घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करती थी।
पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप
अगर आप भी स्किन को निखारना चाहती है तो इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती है। इससे चेहरे पर निखार के साथ साथ टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। यह स्क्रब का भी काम करता है।
जया बच्चन ने बताया कि उनकी नानी बिना किसी केमिकल के इस स्क्रब को बनाती थीं। स्क्रब बनाने के लिए वे मलाई, हल्दी और आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करती थीं। इस पेस्ट को जया बच्चन की नानी अपनी स्किन पर रगड़ती थीं। जिससे स्किन पर जमा मैल छूटकर निकल जाता था।
स्क्रब से स्किन अच्छी तरह एक्सफोलिएट हो जाती है जिससे डेड स्किन सेल्स निकलने लगती है। ऐसे में आटे से बना स्क्रब स्किन को निखारने में मदद करता है।
मैल को साफ करने के लिए आप शहद और कॉफी को मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इसे स्किन पर मलें और धोकर साफ कर लें। आप इसे फेसपैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है।
इसके अलावा बेसन और दही भी मैल को साफ करने के लिए बेहतरीन होता है। एक कटोरी बेसन और दही को मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को लगाने से डेड सेल्स हटती है और टैनिंग भी कम होती है।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
इसके अलावा मैल साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकती है। मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट भी तैयार किया जा सकता है। इस पेस्ट को त्वचा पर स्क्रब की तरह मले या फेस पैक की तरह भी लगाने से स्किन में निखार आता है।