Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mango Launji: इस सीजन कच्चे आम की बनाएं खट्टी मीठी लौंजी, खाने का बढ़ाएगा जायका

Mango Launji: इस सीजन कच्चे आम की बनाएं खट्टी मीठी लौंजी, खाने का बढ़ाएगा जायका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mango Launji: फलों के राजा आम का सीजन आ चुका है। इस मौसम में आप कच्चे आम की लौंजी या गलका बना सकते है। लौंजी खाने में खट्टा मीठा बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी खूब भाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

लौंजी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

कच्चे आम का टुकड़ा एक से डेढ़ कप
सौंफ 1/2 टीस्पून
जीरा 1/2 टी स्पून
राई 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
अजवाइन 1/4 टी स्पून
गुड़ 1 कप
चाट मसाला 1/2 टी स्पून
गरम मसाला 1/2 टी स्पून
हींग 1 चुटकी
तेल दो टेबल स्पून
पानी 1 कप
सदा नमक स्वादानुसार

लौंजी बनाने का ये है आसान सा तरीका

कच्चे  आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को पानी से धोकर काटकर रख लें।अब एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, राई, सौंफ हींग समेत अन्य मसाले डाल दें और कुछ समय तक इसे चलाते हुए भून लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

जब मसाले से खुशबू आने लगे तो कच्चे आम के टुकड़े कढ़ाई में डाल दें।इसे चम्मच की मदद से मसाले के साथ मिक्स करते हुए पकाएं।कुछ देर के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें।अब आंच धीमी करके इसमें एक कप पानी डाल दें और लौंजी को पकने दें।इसमें आप स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाने के बाद कड़ाही ढक दें और 2से 3 मिनट तक पकाएं।

जब लौंजी गल जाए तो इसमें कुटा हुआ गुड डाल दें। इसके बाद गैस के फ्लेम को तेज कर दें। लौंजी को तब तक पकाएं जब तक की गुड़ अच्छी तरह से पिघल ना जाए। अगर इसका टेस्ट खट्टा आ रहा है तो थोड़ा और गुड मिल सकते हैं। बाद इसमें चाट मसाला, गरम मसाला डालकर मिक्स कर दें। कुछ देर तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आपकी लौंजी इसे लंच या डिनर के साथ सर्व कर सकते हैं।

Advertisement