Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं ‘नेता जी’ के करीबी रहे ये सपा नेता!

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं ‘नेता जी’ के करीबी रहे ये सपा नेता!

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सपा नेता और सपा सरकार में रहे चंद्र प्रकाश राय गुरुवार को कांग्रेस (Congress) का हाथ थाम सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सपा नेता चंद्र प्रकाश राय कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। चंद्र प्रकाश राय (Chandra Prakash Rai ) सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

चंद्र प्रकाश राय गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

कुछ दिनों से चंद्र प्रकाश राय कांग्रेस (Congress) के कुछ नेताओं से मुलाकातें हो रही हैं। इतना ही नहीं चंद्र प्रकाश राय (Chandra Prakash Rai )  कांग्रेस के आलाकमान के टच में हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक चंद्र प्रकाश राय (Chandra Prakash Rai )  गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

चंद्र प्रकाश राय के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि नही

चंद्र प्रकाश राय को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ का करीबी माना जाता है। इसके अलावा चंद्र प्रकाश राय सपा पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस में शामिल होने से पहले चंद्र प्रकाश राय शिवपाल यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालंकि किसी भी कांग्रेस नेता ने अब तक चंद्र प्रकाश राय (Chandra Prakash Rai ) के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि नही की है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी
Advertisement