Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of artichokes: दिखने में बेहद खूबससूरत यह सब्जी पोषक तत्वों से होती है भरपूर खाने के होते हैं कई फायदे

Benefits of artichokes: दिखने में बेहद खूबससूरत यह सब्जी पोषक तत्वों से होती है भरपूर खाने के होते हैं कई फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of artichokes: आर्टिचोक एक ऐसी सब्जी है जो अपनी खूबसूरत बनावट के लिए लोगो को आकर्षित करती है। इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। आर्टिचोक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन के, विटामिन सी, फॉलेट, आयरन और पोटैशियम सहित ढेरों पोषक तत्व होते हैं।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

खास बात यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट बिल्कुल नहीं होता, इसलिए यह बहुत हेल्दी होता है। आर्टिचोक में मौजूद फाइटोकेमिकल्स बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेल डैमेज को कम करता है। इससे कैंसर और अन्य क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।

हाथीचक में साइनरिन नामक फाइटोकेमिकल पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आर्टिचोक लिवर को डिटॉक्स करने और पाचन को बेहतर करता है।

यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को कम करने और लिवर डैमेज से बचाने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन की अधिकता के कारण यह वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही, इसके पॉलिफेनोल एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल
Advertisement