Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Tiger 3 Trailer Release: टाइगर अब पर्सनल मिशन के लिए करेंगे वॉर, रिलीज हुआ ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर

Tiger 3 Trailer Release: टाइगर अब पर्सनल मिशन के लिए करेंगे वॉर, रिलीज हुआ ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tiger 3 Trailer Release: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (tiger 3) का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान (Salman Khan) जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। टाइगर यानी सलमान पर्सनल मिशन के लिए एक्शन करते दिखाई दिए। इस बार टाइगर के सामने चुनौती है कि वो अपने देश या फैमिली में किसे बचाएगा।

पढ़ें :- लंदन से मुंबई लौट सलमान खान, कड़ी सिक्योरिटी के बीच स्पॉट हुए भाई जान

सलमान एक सीन में कहते हैं- आतिशबाजी तुमने शुरू की, खत्म मैं करूंगा। यह डायलॉग अपने आप में काफी पावरफुल है। सलमान के अलावा इमरान हाशमी की एंट्री काफी दमदार है। उनका फिल्म में ग्रे शेड रोल है।

सलमान और इमरान का तगड़ा फेस ऑफ देखने को मिला है। सलमान के अलावा कटरीना कैफ भी ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आईं हैं। टाइगर की पिछली फिल्मों में उन्होंने खतरनाक एक्शन सीन्स किए थे। यशराज बैनर के तली बनी टाइगर-3, 12 नंवबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म होगी।

पढ़ें :- Salman Khan House Firing Case : सलमान खान घर फायरिंग केस में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
Advertisement