Tips For Using Cooler: गर्मी इस कदर पड़ रही है कि बिना कूलर और एसी के रहना मुश्किल हो गया है। लेकिन कई बार कूलर से भी ठंडी हवा नहीं मिल पाती और हम समझ नहीं पाते कि क्या करें? अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो हम आपको कूलर से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिनसे आपकी समस्या का संभवतः निपटारा हो जाएगा।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, कूलर का इस्तेमाल करते हुए हम कुछ सामान्य बातों को नजर अंदाज कर देते हैं, जिसके कारण कूलर से ठंडी हवा मिलनी बंद हो जाती है। इसका एक कारण कूलर की घास पर धूल मिट्टी हो सकती है, जिसकी वजह से घास में हवा सही से पास नहीं हो पाती और कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता हैं। दूसरा कारण कूलर को सही जगह पर न रखना हो सकता है, जब हम कूलर को कमरे या किसी बंद जगह पर रखकर इस्तेमाल करते हैं तो ठंडी हवा नहीं मिल पाती। कूलर को हमेशा खुली जगह पर रखना चाहिए ताकि वह बाहर की ताजी और ठंडी हवा को खींच कर अंदर फेंक सके।
इसके अलावा जब भी कूलर चलाएं तो कोशिश करें कि थोड़ी देर पंप चला कर छोड़ दें। इससे घास पूरी तरह भीग जाएगी और फिर फैन ऑन करने पर ठंडी-ठंडी लगेगी। हालांकि, अगर मौसम में नमी है तो कूलर ठीक से ठंडा नहीं कर पाता है।