Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Tiranga Yatra : अखिलेश यादव बोले- तिरंगा यात्रा के साथ भाजपा करा सकती है दंगा, सत्ता में आया तो करूंगा ये बड़ा काम

Tiranga Yatra : अखिलेश यादव बोले- तिरंगा यात्रा के साथ भाजपा करा सकती है दंगा, सत्ता में आया तो करूंगा ये बड़ा काम

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने पांच दशक तक अपने नागपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने जनेश्वर पार्क में सबसे ऊंचा झंडा लगवाया। हम तिरंगे का सम्मान करते हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा लोगों को बांटकर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग से हैं। इसलिए उनको आगे करके यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा पिछड़ों के साथ है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले साल ऐसा हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जन गणना करवाई जाएगी। सपा अध्यक्ष ने माना कि विधान परिषद प्रत्याशी कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की बड़ी गलती रही।

पार्क अव्यवस्था का शिकार
जनेश्वर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद अखिलेश ने जनेश्वर पार्क का भ्रमण किया और कहा कि यह पार्क अब अव्यवस्था का शिकार हो गया है। 400 एकड़ में फैला यह पार्क लंदन के हाइड पार्क से भी बड़ा है। आज इसके चबूतरे टूटे हैं। एलईडी बंद हैं। झूले टूट गए हैं। बाथरूम गंदे हैं। भाजपा बदले की भावना से यह काम कर रही है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement