Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make curry leaf powder: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर में ऐसे तैयार करें करी पत्ता पाउडर

How to make curry leaf powder: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घर में ऐसे तैयार करें करी पत्ता पाउडर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

करी पत्ता खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पाउडर में कुछ मसाले मिक्स करके आप इसमें स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी तड़का लगा सकते हैं। डेली डाइट में करी पाउडर का इस्तेमाल करके आप कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता पाउडर बनाने का तरीका।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

करी पत्ता पाउडर बनाने के लिए सामग्री:

1 कप करी पत्ता
2 टेबलस्पून ताजा या सूखा नारियल (कटा हुआ)
1 टेबलस्पून चना दाल
1 टेबलस्पून उड़द दाल
1 टीस्पून नमक
1 टीस्पून सफेद तिल
1/2 टीस्पून हींग
2 टेबलस्पून साबुत धनिया
6-7 सूखी लाल मिर्च (स्वादानुसार कम या ज्यादा करें)
1 टेबलस्पून तेल

करी पत्ता पाउडर बनाने का तरीका

करी पत्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें चना दाल और उड़द दाल को सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें साबुत धनिया और सूखी लाल मिर्च डालकर क्रिस्प होने तक भूनें। तिल और नारियल डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर

फिर करी पत्ता डालकर धीमी आंच पर करारे होने तक चलाते रहें। गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडे मिश्रण को मिक्सर में डालें और उसमें हींग और नमक मिलाकर पाउडर बना लें। तैयार करी पत्ता पाउडर को इडली, डोसे, पुलाव, वर्मिसेली, और उपमा जैसे व्यंजनों के साथ परोसें या इन व्यंजनों में फ्लेवर के लिए मिलाएं। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और लंबे समय तक उपयोग करें।

Advertisement