दांतो को साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग अपना टूथब्रश तब तक नहीं चेंज करते जब तक टूथब्रश झड़ न जाए। वहीं कुछ लोग हर महीने ही अपना टूथब्रश चेंज करते रहते है। पर क्या आप जानते हैं कितने समय के बाद टूथब्रश को बदल देना चाहिए।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
दांतो की अच्छे से सफाई करना बेहद जरुरी है। कई लोगो को दांत में दर्द मुंह में बद्बू आती है। ऐसा सही से ब्रश न करने की वजह से होता है। टूथब्रश को अगर लंबे समय तक इस्तेमाल करती है तो उसमें कीटाणु जम जाते है।
ऐसे में हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकते है। टूथब्रश में खून और सलाइवा लगता रहता है। ऐसे में टूथब्रश को दो से तीन महीने में बदल देना चाहिए। इसके अलावा छोटे बच्चों के टूथब्रश को दो महीने में ही बदल देना चाहिए।
टूथब्रश को गलती से भी किसी से न शेयर करें। हमेशा पतले और सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।टूथब्रश को कैप लगाकर रखें और साफ जगह रखें।