Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज भारत की महिलाएं सभी क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं: जेपी नड्डा बोले-देश को पहला OBC प्रधानमंत्री बीजेपी ने दिया

आज भारत की महिलाएं सभी क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं: जेपी नड्डा बोले-देश को पहला OBC प्रधानमंत्री बीजेपी ने दिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्यसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा हम सब जानते हैं कि इस नए संसद भवन की शुरुआत गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुई और कल लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम निर्विघ्न पारित हुआ और मुझे विश्वास है कि आज राज्य सभा में भी यह बिना किसी बाधा के सर्वसम्मति से पास होगा।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि महिला आरक्षण का जो विषय काफी लंबे अंतराल से चल रहा था, उसे उन्होंने एक निर्णायक मोड़ दिया है। वहीं, उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए पिछले 9 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उसके लिए भी मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री जी जब महिला सशक्तिकरण कहते हैं, तो वे हमेशा Women Led Development की बात करते हैं। उन्होंने G20 में भी दुनिया को बताया कि It is not only Women Empowerment, It is Women Led Development. भारत की इस सोच को उन्होंने दुनिया के सामने G20 में भी रखा।

जेपी नड्डा ने कहा, भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान आर्थिक स्वायत्ता में हमेशा रहा है। अध्यात्म से लेकर अध्यापन तक नारी का विशेष योगदान रहा है। 21वीं शताब्दी महिलाओं की शताब्दी है। ज्ञान हो, विज्ञान हो, मिलिट्री एजुकेशन हो, सैन्य क्षेत्र हो या अर्थ जगत हो, हमें खुशी है कि आज भारत की महिलाएं सभी क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा, आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21% महिलाएं हैं। आज ISRO में Mars Mission हो, Chandrayaan Mission हो या Aditya-L1 हो, इन सबमें महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा के अध्यक्ष के रूप में यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारी पार्टी ने महिलाओं को हमेशा प्रोत्साहन दिया है। आज लोकसभा में हमारी 42 सांसद हैं, राज्य सभा में 14 सांसद हैं और केंद्र में हमारी महिला मंत्रियों की संख्या 10 है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस आज OBC की बात कर रही है लेकिन भारत को पहला OBC प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भाजपा और NDA ने दिया। भाजपा के 85 लोकसभा सदस्य OBC समाज से हैं, 27% विधायक और 40% MLC ओबीसी समाज से हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के जितने सांसद हैं, उससे ज्यादा तो लोकसभा में हमारे OBC सांसद हैं।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश
Advertisement