Aaj Ka Rashifal 14 March: आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में माना जा रहा है और कुछ ग्रहों के विशेष संयोग से रचनात्मकता, नए विचार और योजनाओं में सफलता के योग बन सकते हैं। ऐसे में आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल…
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
मेष – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृषभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मिथुन – आज कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।
कर्क – आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
सिंह – आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज अनावश्यक विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या – आज नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
तुला – आज आपको जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक – आज अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी
मकर – आज थोड़ा धैर्य रखें। काम में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी।
कुंभ – आज का दिन अच्छा रहेगा। नए विचार और योजनाएँ सफल हो सकती हैं। सामाजिक सम्मान मिल सकता है।
मीन – आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।