Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शुरू कर सकते हैं नया काम

Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शुरू कर सकते हैं नया काम

By शिव मौर्या 
Updated Date

Aaj Ka Rashifal 16 March: आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं सभी राशियों का हाल…कर्क राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है।

पढ़ें :- Meen Sankranti 2026 : मीन संक्रांति पर सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में करते हैं प्रवेश ,लक्ष्मी जी की पूजा करना कल्याणकारी

मेष – आज कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन गुप्त योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

वृषभ – आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। निवेश या नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – आज कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई जिम्मेदारी या नई सीखने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं।

कर्क – आज भाग्य का साथ मिल सकता है। यात्रा और धार्मिक कार्यों से लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 15 March: इन राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की है जरूरत, किसी पर जल्दी भरोसा न करें

सिंह – आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। विवाद या अहंकार से दूर रहें।

कन्या – आज धन की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी और व्यापार में फोकस बढ़ाने की जरूरत है।

तुला – आज धैर्य से काम लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज नौकरी में संतुलन बनाकर चलना होगा।

वृश्चिक – आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति और सम्मान मिलने के संकेत हैं।

धनु – आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभ दे सकती है। अनावश्यक निवेश से बचें।

पढ़ें :- Chaitra Ram Navami 2026 Date :  चैत्र राम नवमी पर करें व्रत, रामचरितमानस पाठ, माना जाता है विजय का प्रतीक

मकर – नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार बन सकता है। छोटी यात्रा लाभकारी हो सकती है।

कुंभ – आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। आज आय तो होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।

मीन – आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisement