आज का राशिफल 22 मार्च 2025: आज 22 मार्च दिन शनिवार कुम्भ राशि के लोगो के लिए बेहद शुभ है और धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वहीं कन्या राशि के लोगो के लिए आज का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
मेष आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी शुभ काम में धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृष – नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी, और व्यावसायिक स्थिति भी सुदृढ़ है। प्रेम-संतान के मामले में भी दिन अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है।
मिथुन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य में विघ्न-बाधा रहेगी, लेकिन वे संपन्न भी होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान मध्यम हैं, जबकि व्यापार अच्छा है।
कर्क – महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावुकता में आकर फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। आज प्रेम-संतान मध्यम हैं, और व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज
सिंह – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए और धैर्य से काम लेना चाहिए।
कन्या – आज का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आज पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। आज व्यापार अच्छा चलेगा धन लाभ का योग बन रहा है।
तुला – आज का दिन सफलतादायक रहेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। समय ठीक है।
वृश्चिक – आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यों में सावधानी बरते। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। आज वाहन चलाते समय सावधान रहे नहीं तो चोट लग सकती है।
धनु – आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा, और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।
पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत
मकर – आज व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे, नियम पालन रखें, और व्यक्तित्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे।
कुम्भ – आज का दिन शुभ है, और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नई-नई खोज करने में समय बिताएंगे, लेकिन खर्चों में सावधानी बरतें।
मीन – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है करियर में आज पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।