Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 31 मार्च 2025: आज सोमवार को बन रहे हैं अद्भूद योग, कई राशियों के लिए है बेहद शुभ दिन

आज का राशिफल 31 मार्च 2025: आज सोमवार को बन रहे हैं अद्भूद योग, कई राशियों के लिए है बेहद शुभ दिन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 31 मार्च 2025: आज 31 मार्च दिन सोमवार को अश्विनी नक्षत्र के साथ रवि योग का भी शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में भगवान शिव का कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। साथ ही धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

मेष – आज का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और नई कौशल सीखने में निवेश करने के लिए यह उपयुक्त समय है।

वृष – आज नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन – आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आप अपने साथी के साथ किसी शांत स्थान पर समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के कई अवसर मिलेंगे।

कर्क – आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। संयम से लिए गए निर्णय प्रोजेक्ट को सफलता की ओर ले जाएंगे। आज यात्राओं से सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

सिंह – आर्थिक तरक्की के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राओं से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं।

कन्या – कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नया प्रोजेक्ट शुभ परिणाम लाएगा। परिवार में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। यात्राओं की योजना सफल रहेगी। युवाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला – यात्राओं से सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। त्वरित निर्णय से प्रोजेक्ट सफल होंगे। धन आगमन रहेगा, निवेश से लाभ होगा। परिवार में निर्णय लेते समय असमंजस हो सकता है।

धनु – चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन लंबी दूरी की यात्रा करा सकता है। परिवारिक विवाद दूर होंगे। रक्त संबंध मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

मकर – अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। गृहस्थ जीवन की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कुम्भ – आज वर्तमान परियोजनाओं में उत्साह बना रहेगा। आज नई जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो समस्याओं के समाधान में सहायक होगी।

मीन – आज का दिन उत्तम हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। आज व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक हो सकते हैं। ​

आचार्य रत्नाकर तिवारी
ज्योतिषरत्न एवं वास्तुरत्न विशेषज्ञ

Advertisement