Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tokyo Paralympics: बचपन से ही था कुछ कर दिखने का हौसला, मनीष ने गोल्ड मेडल जीतकर किया साबित

Tokyo Paralympics: बचपन से ही था कुछ कर दिखने का हौसला, मनीष ने गोल्ड मेडल जीतकर किया साबित

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tokyo Paralympics: टोक्या पैरालंपिक में भारत के हाथ आज गोल्ड और सिल्वर दोनो मेडल लगे। फरीदाबाद के मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता तो सिंहराज अडाना ने रजत पदक जीता। बता दें कि, गोल्ड मेडल जीतने वाले मनीष नरवाल मूल रूप से सोनीपत के हैं, जो अब कई वर्षों से फरीदाबाद में रह रहे हैं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

वहीं, सिंहराज अडाना  (Sinharaj Adana) फरीदाबाद के तिगांव निवासी हैं, जो मौजूदा समय में बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में रहते हैं। दरअसल, शुरूआत के दिनों में मनीष फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन दिव्यांगता उनके बीच आ गयी। हालांकि, इसके बाद भी उनके हौसले कम नहीं हुए। उन्होंने अपने पिता के सहयोग से शूटिंग में करियर बनाने का इरादा किया। इसके बाद फरीदाबाद में ही उन्होंने इसका अभ्यास शुरू कर दिया और फिर इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2016 में किया था खेलों की तरफ रुख
बता दें कि, पैरालांपिक में गोल्ड जीतने वाले मनीष नरवाला ने 2016 में खेलों की तरफ अपना रूख किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। मनीष नरवाल ने इससे पूर्व पैराएशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके बाद से ही उनसे खेल प्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं थीं। आज पदक जीतकर उन उम्मीदों को पूरा कर दिया है। इसके साथ ही मनीष अर्जुन पुरस्कार से 2020 में सम्मानित किया जा चुका है। मनीष ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 10 मी और 50 मीटर इवेंट में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

Advertisement