Tomato Prices Hike: पिछले साल टमाटर की खुदरा कीमतें (Tomato Price) कई शहरों में 400 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गयी थीं, जिसने आम लोगों की रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया था। वहीं, इस बार भी ऐसे ही स्थिति बनती नजर आ रही है, क्योंकि भीषण गर्मियों अन्य सब्जियों के साथ-साथ टमाटर के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और आसपास के इलाकों में टमाटर लगभग 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य
दरअसल, मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान फसलों पर बारिश के असर के चलते सब्जियों की हर साल सब्जियों की कीमतें (Vegetable Prices) प्रभावित होती हैं, लेकिन इस साल प्रचंड गर्मी की वजह से सब्जियों के उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से देशभर में प्याज, आलू और टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी टमाटर के दाम 90 से 95 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे हैं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टमाटर लगभग 100 रुपये किलो तो तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। वहीं, बारिश का मौसम शुरू होने के बाद टमाटर के दाम और बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है क्योंकि बारिश के समय पैदावार प्रभावित होने के साथ-साथ पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन के दौरान भी बड़ी मात्रा में सब्जियां खराब होती हैं।