Bus accident: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगो की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार रात ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब चालीस कर्मचारी सवार थे। बस खाई में गिरने से 12 लोगो की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरु किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खपरी गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर चालीस फुट गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरु किया गया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खदान से बस निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताते हुए लिखा है कि-
पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024