Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Tragic accident in Hardoi: बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत

Tragic accident in Hardoi: बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत हो गई। हरदोई में मंगलवार रात सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक पर बालू से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे आठ लोगो की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। ट्रक गंगा किनारे से बालू लेर हरदोई जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगो को किसी तरह निकाला। लेकिन एक बच्ची को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना मल्लावां कस्बे में चुंगी नंबर दो की है। दरअसल यहां पर बल्ला अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था। मगलवार की रात रोज की तरह यह परिवार सड़क किनारे सो रहा था। हदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया। घटना के समय सभी सो रहे थे और बालू के नीचे ही दब गए।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

शुरुआत में तो किसी को पता ही नहीं चला कि ट्रक के नीचे लोग दबे हैं, लेकिन फिर पता चला कि यहां पर बल्ला का परिवार रहता था तो तुंरत ही पुलिस को सूचना देकर बालू हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी से ट्रक उठाकर बालू उठाई गई तो उसके नीचे बल्ला का परिवार दबा था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने मौके का जायजा लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गए है।

Advertisement