Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. TRAI ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी; अब बिना रिचार्ज के कई महीनों तक सिम रहेगा एक्टिव

TRAI ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी; अब बिना रिचार्ज के कई महीनों तक सिम रहेगा एक्टिव

By Abhimanyu 
Updated Date

SIM Active Period without Recharge: निजी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज प्लान्स महंगे किए जाने के बाद यूजर्स की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है। इसके साथ ही यूजर्स को टेंशन रहती है कि रिचार्ज खत्म होने के बाद तुरंत रिचार्ज नहीं किया तो सिम बंद हो सकता है। हालांकि, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इस मामले में कुछ नए नियम जारी कर यूजर्स को बड़ी राहत दी है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

कौन सी कंपनी का सिम कितने महीने रहेगा एक्टिव

Jio सिम: बिना रिचार्ज के जियो यूजर्स 90 दिन तक अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं। इस दौरान 90 दिन तक आपके नंबर इनकमिंग सर्विस एक्टिव रहेगी। लेकिन, आउट गोइंग सर्विस बंद रहेगी। वहीं, 90 दिन की अवधि पूरी होने के बाद आपको अपने सिम को एक्टिव रखने के लिए वैलिडिटी प्लान लेना होगा। नहीं तो आपका नंबर बंद कर दिया जाएगा।

Airtel सिम: एयरटेल यूजर्स का सिम कार्ड बिना रिचार्ज के सिर्फ 60 दिन तक ही एक्टिव रहेगा। इस दौरान नंबर इनकमिंग सर्विस एक्टिव और आउट गोइंग सर्विस बंद रहेगी। वहीं, 60 दिन के बाद वैलिडिटी प्लान लेना होगा। नहीं तो आपका नंबर बंद कर दिया जाएगा।

Vi सिम: बिना रिचार्ज के Vi यूजर्स 90 दिनों तक अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। इस दौरान नंबर इनकमिंग सर्विस एक्टिव और आउट गोइंग सर्विस बंद रहेगी। वहीं, 90 दिन के बाद सिम को एक्टिव रखने के लिए वैलिडिटी प्लान लेना होगा।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

BSNL सिम: सरकारी कंपनी बीएसएनएल के सिम कार्ड बिना रिचार्ज के सबसे ज्यादा 180 दिन तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान रिचार्ज प्लान खत्म होने के 180 दिन तक यूजर्स के नंबर पर इनकमिंग सर्विस एक्टिव रहेगी।

नोट- Jio, Airtel, vi या BSNL के यूजर्स 180 दिन तक रिचार्ज नहीं कराते तो इस कंडीशन में उनके नंबर को किसी दूसरे को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसलिए तय अवधि के भीतर रिचार्ज जरूर करवा लें।

Advertisement