राजस्थान के बीकानेर में हुई भीषण बारिश ने इलाके में बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। शहर की सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी में डूबे हुए है। रेलवे ट्रैक पानी में डूबे होने की वजह से यहां ट्रेन पानी पर चलने का अनोखा नजर देखने को मिल रहा है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
पानी पर रेल चलाने वाला पहला देश बना भारत।
रील मंत्री की मेहनत को सलामpic.twitter.com/2OacKyplwv — VIKRAM (@Gobhiji3) August 3, 2024
इस अद्भूद नजारे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार पानी पर ट्रेन दौड़ने का वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। बीकानेर से पचास किलोमीटर दूर महर्षि कपिल की धरती कोलायत के रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पूरी तरह से पानी मे डूब गया।
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
वहीं पानी का लेवल बढ़ कर प्लेटफ़ॉर्म के बराबर आ गया। इसी दौरान वहां से गुज़रने वाली ट्रेनें ऐसे चल रही थीं, जैसे रेलवे लाइन पर पानी के ऊपर ट्रेन चल रही हो। कुछ इसी तरह हाल राजस्थान के टोंक जिले में देखने को मिला।