Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। कानपुर के गंगा बैराज (Kanpur Ganga Barrage) के पास स्थित नत्थूपुरवा गांव के करीब गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त (Training aircraft crashes) हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक निजी कंपनी का था, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त नियम, गर्भगृह में मोबाइल भी बैन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

पढ़ें :- फिर सड़क पर उतरें Gen-Alpha, इस बार शहर था उन्नाव, विषय: शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता इत्यादि...
Advertisement