1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब यूपी में चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर में हुई डिरेल,ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे

अब यूपी में चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर में हुई डिरेल,ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे

यूपी के कानपुर नगर जिले के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। गोरखपुर जा रही यह ट्रेन स्टेशन से रवाना होते समय हादसे का शिकार हुई।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर: यूपी के कानपुर नगर जिले के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। गोरखपुर जा रही यह ट्रेन स्टेशन से रवाना होते समय हादसे का शिकार हुई। ट्रेन के चार कोच प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पटरी से उतर गए। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट

बताया जाता है कि यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना होने के लिए सात नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जैसे ही इस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिला, ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगी। ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म नंबर सात को पार करने ही वाली थी कि तभी चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरते ही पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- बीजेपी विधायक प्रेम सागर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत, उप लोकायुक्त ने 25 नवंबर तक मांगा स्पष्टीकरण

इससे पहले असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में आज सुबह सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन के पटरी से उतर गए थे। इस घटना में घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। चारों घायलों को सोनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...