Suzanne Wills : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने गुरुवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की मैनेजर सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’(‘chief of staff’) नियुक्त किया। बता दें कि व्हाइट हाउस ही अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास होता है। विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद एक नया इतिहास बनाएंगी क्योंकि वह अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
एक बयान में ट्रम्प ने कहा कि विल्स ने “मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत में से एक हासिल करने में मदद की” और “वे सख्त, स्मार्ट, नवोन्मेषी हैं तथा सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित और सम्मानित हैं”। अमेरिका के इतिहास में पहली महिला ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में सुजैन का होना सम्मान की बात है।’67 वर्षीय विल्स व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।
इस सप्ताह अपने विजय भाषण में ट्रम्प ने विल्स को “आइस मेडेन” कहकर संबोधित किया, उस समय विल्स मंच पर उनके पीछे खड़ी थीं।