Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ट्राई करें छत्तीसगढ़ की फेमस डिश उरद दाल डुबकी कढ़ी, गर्मा गर्म रोटी और चावल के साथ करें सर्व

ट्राई करें छत्तीसगढ़ की फेमस डिश उरद दाल डुबकी कढ़ी, गर्मा गर्म रोटी और चावल के साथ करें सर्व

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हम आपको छत्तीसगढ़ का फेसम और टेस्टी डिश उरद डुबकी कढ़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसका नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट फूड्स में शामिल उरद डुबकी कढ़ी खाने में बहुत टेस्टी होती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसे चावल और रोटी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बानने का तरीका भी बहुत आसान है। बिना झंझट बन कर तैयार होने वाली ये छत्तीसगढ़ की फेमस डिश ट्राई करें आपको भी पसंद आयेगी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

उरद दाल डुबकी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

400 ग्राम उड़द दाल
1 किलो छाछ (मट्ठा)
12 लहसुन कली
2 चम्मच खड़ी धनियां
1 चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच मिर्ची
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक

उरद दाल डुबकी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उरद दाल डुबकी बनाने के लिए सबसे पहले उडद दाल को दो तीन घंटे पहले पानी में भिगोकर कर रखे और मिक्सी से पिस ले।लहसून और खड़ा धनिया का पेस्ट बना ले। एक लीटर छाछ (मट्ठा) में हल्दी मिर्ची पावडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

लहसुन और खड़ा धनिया का पेस्ट बना ले।कढ़ाई में मुंगफल्ली तेल गर्म होने पर जीरा का छौंक लगाये और छाछ का तड़का लगाये।उबालने पर उड़द दाल को छोटी छोटी बड़ी बना दे।आपका उड़द डुबकी कढ़ी बन गया है ठण्डा होने पर सर्व करे।

Advertisement