Chawal Ki Pakodi: अधिकतर घरों में रात में चावल बनाया जाता है, कई बार बासी बच जाता है। बासी बसे चावल को इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट पकौड़ी बना सकती है। खाने में बहुत टेस्टी तो होता ही है चावल भी खत्म हो जाता है। आप इसे सुबह या शाम किसी भी समय चाय के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा
चावल के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री:
पके हुए चावल – 1 कप
बेसन – 1/2 कप
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे शतक, UAE के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती – थोड़ी सी
नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
पढ़ें :- Emergency Landing : शंघाई से कोलकाता आ रही Indigo फ्लाइट की अगरतला में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, थमी पैसेंजर की सांसें
पानी – आवश्यकता अनुसार
तेल – तलने के लिए
चावल के पकोड़े बनाने का तरीका
1. एक बाउल में चावल, बेसन, प्याज, हरी मिर्च, मसाले और हरा धनिया मिलाएं।
2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
3. गरम तेल में चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालकर सुनहरा होने तक तलें।