मेथी मिनरल्स की खान है। इसमें कैल्शियम,मैगनीशियम,विटामिन ए,विटामिन सी जैसे तमाम जरुरी पोषक तत्व पाये जाते हैं। मेथी का साग खाने से पाचन बेहतर होता है। मेथी के साग में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है जिससे कब्ज और पाचन की समस्या दूर होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का साग फायदेमंद होता है। आज हम आपको मेथी का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार
मेथी का साग बनाने के लिए सामग्री-
मेथी
हरी मिर्च
लहसुन अदरक का पेस्ट
जीरा
हींग
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला
धनिया पाउडर
पिघला हुआ गुड
नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
तेल
मेथी का साग बनाने का तरीका
मेथी का साग बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। फिर कढ़ाई में तेल गरम करके अदरक-लहसुन का पेस्ट, हींग, जीरा और हरी मिर्च डालें। फिर मेथी डाले और नमक डालकर मिला लें। धीमी आंच पर ढककर पकाएं। हाथ से देखें पकी है या नहीं।
पढ़ें :- मार्केट में स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?
पूरी तरह पकने दें। पूरा पानी सूखा लें, फिर उसमें मेल्ट थोड़ा सा गुड़, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिला लें। एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं। और नींबू का रस डालें. फिर गरम गरम सर्व करें। आप इसमें घी और बटर भी डाल सकते हैं।