Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tricolor Pulao Recipe: Republic Day के पर अपनी लंच या डिनर में ट्राई करें स्पेशल तिरंगा पुलाव

Tricolor Pulao Recipe: Republic Day के पर अपनी लंच या डिनर में ट्राई करें स्पेशल तिरंगा पुलाव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 26 जनवरी रिपब्लिक डे का खास मौका है। ऊपर से संडे मतलब फन डे। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपको स्पेशल लंच की रेसिपी बताने जा रहे है जिसे आप डिनर में भी ट्राई कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

वो रेसिपी है तिरंगा पुलाव की। तिरंगा पुलाव को देखकर आज के दिन आपकी डाइनिंग टेबल को स्पेशल बनाएगा। साथ ही टेस्ट भी बढाएगा तो चलिए जानते है तिरंगा पुलाव की रेसिपी।

तिरंगा पुलाव की सामग्री

ऑरेंज चावलों के लिए
1 कप बासमती चावल, फूला हुआ, हल्का उबला
2 टेबल स्पून घी
1/4 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
1/4 कप टमाटर प्यूरी
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
सफेद चावल के लिए:
1 कप बासमती चावल (पका हुआ) हरे चावल के लिए
2 टेबल स्पून घी
1/4 टी स्पून जीरा
1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1/2 कप पालक प्यूरी
स्वादानुसार नमक

तिरंगा पुलाव बनाने का तरीका

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले दो अलग-अलग नॉनस्टिक पैन में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें। एक पैन में जीरा डालें और जब तक बीज रंग बदलने न लगें। अब चावल डालें। अब दूसरे बर्तन में जीरा डालें और भूनें जब तक कि वह रंग न बदलने लगे। अब पहले पैन में अदरक का पेस्‍ट, लाल मिर्च पाउडर और लाल मिर्च का पेस्‍ट डालें।

नमक के साथ पैन में टमाटर प्यूरी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। एक कप पानी डालें और मिलाएं, ढक दें और चावल को पकाएं। दूसरे पैन के चावलों में हल्‍दी डालें और मिलाएं। अब हरी मिर्च का पेस्‍ट, अदरक पेस्‍ट और नमक मिलाएं।

आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ढक कर पकाएं। जब पानी उबलने लगे, तो पालक प्यूरी डालें, अच्छी तरह मिलाएं, ढककर पकाएं जब तक चावल पक न जाएं। प्‍लेट में एक रिंग मोल्‍ड रखें।

हरे चावल डालें और हल्‍का दबाएं। अब पके हुए सफेद चावल डालें और हल्‍का दबाएं। इसके बाद ऑरेंज चावल डालें और मोल्‍ड को पूरा भर लें। हल्‍का दबा क इसे एकसार कर लें। रिंग मोल्‍ड को धीरे-धीरे हटा दें। तिरंगा पुलाव को गर्मा गर्म सर्व करें।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Advertisement