पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए अधिकतर घरों में इसका अधिक से अधिक सेवन किया जाता है। ज्यादातर लोग पालक की सुखी सब्जी ही बनाते है या फिर पालक पनीर। अब तक आपने पालक की ग्रेवी वाली सब्जी ट्राई नहीं की होगी। आज हम आपको पालक की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सिंधी स्टाइल पालक की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 पालक,
6 से 7 लहसुन,
2 से तीन मिर्ची,
एक प्याज,
एक टमाटर की प्यूरी,
आधा कप बेसन,
नमक स्वादानुसार,
2 चम्मच घी,
1 चम्मच सूखा धनिया,
1 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर,
1 चम्मच गर्म मासाला
सिंधी स्टाइल पालक की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने का तरीका
सिंधी स्टाइल पालक की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब, गैस पर कड़ाही रखकर उसमें 2 चमच्च तेल डालें। तेल में लहसुन और मिर्ची को कददूसकस कर डालें। जब ये हल्का सुनहरा हो जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिलाएं। अब इसमें कटी हुई पालक मिलाएं। अब इसे ढक दें और कुछ देर तक पकने दें। जब पालक अच्छी तरह पक जाए तो उसमें टमाटर की प्यूरी डालें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अब 4 चम्मच बेसन को आधा गिलास पानी में अच्छी तरह मिलाकर घोल बनाएं। अब इस घोल को सब्जी में मिलाएं। अब इसमें 2 चमच्च घी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, 1 चम्मच सूखा धनिया और 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। अब इसे कुछ देरी और अच्छी तरह पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें। आपकी सिंधी स्टाइल पालक की सब्जी तैयार है।