Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sago Fries :नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी और क्रंची साबूदाने की फ्राइज, ये है बनाने का तरीका

Sago Fries :नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी और क्रंची साबूदाने की फ्राइज, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अभी तक साबूदाने को आपने व्रत आदि में ही खाया होगा। आज हम आपको साबूदाने की टेस्टी फ्राइज बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसका आप चाय के साथ आनंद ले सकते है। इसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते हैं। इसे बनने में बहुत अधिक समय भी नहीं लगता है। मतलब अगर आप जल्दी में हैं तो फटाफट इसकी तैयारी करें और बना लें। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

साबूदाना फ्राइज़ के लिए ये है जरुरी सामान

1 कप भिगोया हुआ साबूदाना
2 उबले और मसले हुए आलू
आधा कप भूनी और मैश्ड मूंगफली
हरी धनिया की कटी हुई पत्तियां
1 चम्मच अदरक
लहसुन और मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच मिर्च पाउडर
तेल आवश्यकतानुसार

साबूदाना फ्राइज़ बनाने का तरीका

साबूदाना फ्राइज़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को रात भर या 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। तय समय के बाद सबदोनों को पानी में से निकालें और पानी अच्छी तरह से छान लें। अब, गैस ऑन कर आलू उबाल लें और मूंगफली को भूनकर उसे दरदरा पीस लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब एक बाउल में साबूदाना, मैश किये हुए उबले आलू, दरदरा पीसा हुआ मूंगफली, हरा धनिया की पत्तियां, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और जीरा डालें। इन सभी मिश्रण को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

आपका मिश्रन तैयार है अब इन्हें अपने हाथ से फ्राइज़ का आकार दें। गैस ऑन कर एक पैन में तेल गर्म करें। अब, तैयार फ्राइज को पैन में डालें। इसे मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक या कुरकुरा होने तक पकने दें। इसे धीरे से बाहर निकालें। अब गरमागरम फ्राइज़ को हरी चटनी और दही के साथ परोसें।

Advertisement