मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को न सिर्फ शक्ति मिलती है बल्कि शरीर को जरुरी पोषण भी मिलता है। आज हम आपको नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी मूंग की दाल की इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मूंग की दाल की इडली बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप मूंग की दाल भीगी हुई
आधा कप दही
दो स्पून तेल
हाफ स्पून काली सरसों
एक स्पून जीरा
एक स्पून चना दाल
बीच से कटी हुई दो हरी मिर्च
अदरक
6 बारीक कटे हुए काजू
कटी हुई गाजर
हाफ स्पून बेकिंग सोडा या फिर ईनो
मूंग की दाल का इडली बनाने का ये है तरीका
मूंग दाल इडली बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप मूंगदाल को लगभग 2 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है। अब इसे छानकर भीगी हुई दाल को ब्लेंडर में डालकर बारीक-चिकना पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आपको मूंग दाल के इस बारीक पेस्ट को आधे कप दही के साथ अच्छी तरह से फेंट लेना है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अब आपको एक तवे पर दो स्पून तेल को गर्म कर इसमें हाफ स्पून काली सरसों, एक स्पून जीरा, एक स्पून चना दाल, बीच से कटी हुई दो हरी मिर्च, अदरक और 6 बारीक कटे हुए काजू डालने हैं। इसके बाद तवे पर कटी हुई गाजर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से भून लीजिए। इस तड़के को मूंग दाल के पेस्ट में डाल दीजिए और इसमें हींग-नमक डालकर फेंट लीजिए।
आप बैटर में खमीर उठाने के लिए आप हाफ स्पून बेकिंग सोडा या फिर ईनो भी मिला सकते हैं। पेस्ट को इडली के सांचे में डालकर हल्की आंच पर लगभग 15 मिनट तक स्टीम कुक करें। आठवां स्टेप- मूंग दाल से बनी इस टेस्टी इडली को चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।