kachche kele ka Chokha: आमतौर पर घरों में अरहर की दाल के साथ सब्जी के अलावा भर्ता या चोखा जरुर खाया जाता है। जैसे परवल का चोखा, आलू का चोखा, अरबी का चोखा, बैंगन का चोखा पर क्या आपने कभी कच्चे केले का चोखा ट्राई किया हैं अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे का चोखा बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं। एक बार इसे ट्राई करके इसके स्वाद का आनंद जरुर लें। तो चलिए फिर जानते हैं कच्चे केला का चोखा बनाने की रेसिपी।
पढ़ें :- आम आदमी को बड़ी राहत : आसमान से जमीन पर उतरा सोने का दाम, 14,984 प्रति ग्राम पर रुपये पहुंचा भाव
कच्चे केले का चोखा बनाने के लिए जरूरी चीजें
दो कच्चे केले
छह कली लहसुन
स्वादानुसार नमक
एक चम्मच अमचूर पाउडर
एक चम्मच हरी चटनी
एक चम्मच तेल
दो चम्मच घी
दो सूखी लाल मिर्च
एक चम्मच जीरा
दो चम्मच अदरक
दो हरी मिर्च
एक बारीक कटा प्याज
एक बारीक कटा टमाटर
आधा चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च
कच्चे केले का चोखा बनाने का ये है बेहद आसान तरीका
कच्चे केले का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले केले को धोकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कटे हुए केलों को प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। जब केले उबल जाएं तो एक बड़े बर्तन में तेल गर्म कर लें। अब गर्म तेल में कटी हुई प्याज, टमाटर डालकर पका लें। इसके बाद बर्तन में मैश किए हुए केले डालकर अच्छी तरह मिला लें। लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आपका टेस्टी केले का चोखा बनकर तैयार है।
पढ़ें :- बेटे को लेकर अभिनेता परेश रावल ने कही बड़ी बात, कहा सिर झुकाकर करता है हर काम