अगर आपको पनीर की रेसिपीज पसंद है तो आज हम आपके लिए पनीर मशरुम की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते है। आप इस रेसिपी को खास मौकों पर भी ट्राई कर सकते है। मेहमानों को सर्व करने पर खूब तारीफे पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- Summer drink : गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल
पनीर मशरूम बनाने के लिए जरुरी सामग्री
– पनीर (कटा हुआ) – 200 ग्राम
– मशरूम (साफ करके और कटा हुआ) – 150 ग्राम
– प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े
– टमाटर प्यूरी – 1 कप
– हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
– अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
– काजू पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
– ताजी क्रीम – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
– तेल या घी – 3 बड़े चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
– हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
– कसूरी मेथी – 1/2 छोटा चम्मच
– हरा धनिया (सजाने के लिए)
पनीर मशरुम बनाने का तरीका
पनीर मशरुम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को साफ करके पतले स्लाइस में काटें।
एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और मशरूम को हल्का भूनकर अलग रखें।
पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर
2. पनीर तैयार करें:
– पनीर के टुकड़ों को हल्का तल लें या ऐसे ही उपयोग करें।
3. ग्रेवी बनाएं:
– एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
– जीरा डालकर तड़काएं।
– प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
– अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
– टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) डालें।
– मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल किनारे छोड़ने लगे।
4. काजू पेस्ट और क्रीम डालें:
– ग्रेवी में काजू पेस्ट मिलाएं।
– 1/2 कप पानी डालें और ग्रेवी को 5-7 मिनट तक पकाएं।
– ताजी क्रीम डालें और मिलाएं।
5. मशरूम और पनीर डालें:
– तले हुए मशरूम और पनीर के टुकड़े ग्रेवी में डालें।
– गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें।
– इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।
6. सजावट और परोसें:
– ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
– गरमा-गरम पनीर मशरूम को रोटी, नान, या जीरा राइस के साथ परोसें।