Benefits of drinking milk with basil: आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर तुलसी का सेवन करने से सेहत को कई फायदे तो होते ही है बल्कि शरीर से तमाम रोग भी दूर रहते हैं। इतना ही नहीं बदलते मौसम में होने वाली सर्दी जुकाम से भी रक्षा करता है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
क्या आप जानते हैं तुलसी की पत्तियों को डेली रात में सोने से पहले उबालकर पीने से कई बीमारियों से रक्षा होती है। अगर किसी को अस्थमा या सांस से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत है तो ऐसे लोगो को दूध में तुलसी की पांच से छह पत्तियां उबालकर पीने से रोगियों को आराम मिलती है। अस्थमा में आराम पहुंचाता है।
इतना नहीं सिर दर्द की समस्या हो या माइग्रेन ऐसे में तुलसी वाला दूध फायदेमंद होता है।डेली तुलसी वाला दूध पीने से माइग्रेन जड़ से खत्म होता है।
अगर किसी को डिप्रेशन की दिक्कत होती है या ऑफिस का स्ट्रेस,टेंशन या काम का प्रेशर तो ऐसे में तुलसी वाला दूध पीने से राहत पहुंचाता है। दूध में तुलसी की पत्तियों को उबाल कर पीने से मेंटल हेल्थ में आराम मिलती है।
दूध में तुलसी पीसकर मिश्री मिलाकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती हैं… pic.twitter.com/BUdbYV0E1Y
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) September 22, 2024
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
इसके अलावा अगर किसी को पथरी की दिक्कत है तो ऐसे में डेली खाली पेट तुलसी वाला दूध फायदा करता है। ऐसे में किडनी की पथरी की समस्या और दर्द में आराम पहुंचाता है।
इतना ही नहीं तुलसी वाला दूध पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तुलसी की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। जो शरीर को रोगो से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल एंव एंटीवायरल गुण पाये जाते है जो सर्दी,खांसी और जुकाम को दूर रखता है।
तुलसी वाला दूध बनाने के लिए एक भगोने में डेढ़ गिलास दूध में आठ से दस तुलसी की पत्तियों को डालकर उबलने दें। जब दूध पक कर एक गिलास रह जाए। इसके बाद गुनगुना दूध का डेली सेवन करें।