Haldi Achuk Upay : सनातन धर्म में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की भी अराधना की जाती है और ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। यदि कुंडली गुरु की स्थिति कमजोर होती है तब जातक को विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन अगर आप हल्दी के कुछ उपाय अपनाएंगे तो कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
चने की दाल और हल्दी का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और यदि संभव हो तो इस दिन व्रत अवश्य रखें। इसके अलावा पूजा के बाद चने की दाल और हल्दी का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
हल्दी अर्पित करें
इसके अलावा गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने चुटकी भर हल्दी अर्पित करें। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। यदि इस उपाय को प्रतिदिन किया जाए तो भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और दांपत्य जीवन में आ रही बाधाएं भी समाप्त होती है।
गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ से एक माला बनाएं और भगवान गणेश को अर्पित करें। इस उपाय को करने से कार्य में आ रही सभी बाधाएं समाप्त होंगी और सफलता हासिल होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपको लंबे समय बिजनेस में घाटा हो रहा है तो गुरुवार के दिन काली हल्दी और केसर को पानी में मिलाएं और इसका अच्छे से घोल बना लें। फिर इस घोल से तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं।