Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of turmeric milk: बारिश के मौसम में होने वाली सर्दी बुखार या शरीर में दर्द और घाव क भरने में मदद करता है हल्दी वाला दूध

Benefits of turmeric milk: बारिश के मौसम में होने वाली सर्दी बुखार या शरीर में दर्द और घाव क भरने में मदद करता है हल्दी वाला दूध

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of turmeric milk: सर्दी जुकाम या शरीर में कही भी दर्द होने पर दादी नानी हल्दी का दूध पीने की सलाह देती है। हल्दी में  एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाये जाते है। दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शरीर और दिमाग को मजबूत करता है। हड्डियों को मजबूत करता है। अगर किसी वजह से शरीर के बाहरी या अंदरुनी हिस्से में चोट लगी हो तो हल्दी वाला दूध दर्द में आराम देता है और घाव को भरने में मदद करता है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए सामग्री

350 ml (मिली.) दूध
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून घी
1 टी स्पून शहद ( स्वाद के लिए)
1 इलाइची
2 साबुत काली मिर्च

हल्दी वाला दूध बनाने का तरीका

सबसे पहले एक सॉस पैन में हल्दी पाउडर, घी और शहद डालें। गुठलियां निकालने के लिए इसे जल्दी से फेंट लें। पैन में दूध, काली मिर्च और हल्की कुटी हुई इलाइची डालें। अच्छी तरह से फेंटें और मिश्रण को उबाल लें। आंच को कम से कम करें। इसे आंच से उतारने से पहले 2-3 मिनट के लिए धीरे-धीरे उबलने दें। इसे कप में छान लें और गरमागरम सर्व करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement