Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of drinking turmeric water: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है हल्दी वाला पानी

Benefits of drinking turmeric water: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है हल्दी वाला पानी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking turmeric water: हल्दी का इस्तेमाल सदियों से रोग, बीमारी, सौंदर्य़, और घावों को भरने के लिए किया जा रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खाने में स्वाद और रंग के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

पढ़ें :- Workout : अगर आप भी गर्मियों में पाना चाहते हैं टोन्ड लेग्स, तो अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 वर्कआउट

आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। हल्दी में आयरन, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और विटामिन सी, विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर को तमाम बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है जो इम्युनिटी को बेहतर करने में हेल्प करते हैं। जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से रक्षा होती है।

इसके अलावा पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। हल्दी का पानी पीने से पेट से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा हल्दी वाला पानी पीने से दिल से संबंधित रोगो को कम करने में हेल्प करता है। डेली हल्दी का पानी पीने से दिल हेल्दी रहता है। इसके अलावा स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

Advertisement